JEE Main 2016 Result
JEE Main 2016 Result Celebration
पटना के एलिट इंस्टिच्यूट के 162 छात्रों ने जेईई-मेन परीक्षा में सफलता का परचम लहराया.
संस्थान के निदेशक अमरदीप झा गौतम ने इस शानदार सफलता पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सही दिशानिर्देश और कड़ी मेहनत के कारण छात्रों ने सफलता हासिल कर इंस्टिच्युट का नाम रौशन किया है. पिछले वर्ष इंस्टिच्यूट के जेईई मेन परीक्षा में 156 छात्रों ने क्वालिफाई किया था. बुधवार को रिजल्ट जारी होने के बाद संस्थान में खुशी की लहर दौड गयी. अमरदीप झा गौतम ने बच्चों की कामयाबी का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अभिभावकों द्वारा बच्चों को प्रोत्साहन, संस्थान के शिक्षकों के सहयोग और संस्थान के सही मार्गदर्शन को दिया. श्री गौतम ने सफल छात्रों का मुंह मीठा करते हुए उनके सफल करियर की शुभकामना दी. उन्होंने बताया कि 162 सफल छात्र-छात्राओं में सामान्य वर्ग के 47, ओबीसी के 84 और एससी/एसटी वर्ग से 31 छात्र शामिल हैं. इन सफल छात्र-छात्राओं में स्वस्तिका सिंह, राजन भंडारी, शिवांगी चंद्रा, केशव कुमार और अदिति भारती की सफलता विशेष तौर पर उल्लेखनीय है.
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |